हिंदी कहानी - दगड़ू नाम ही ठीक (Hindi Story - Dagdoo Naam Hi Theek)

English version of this story is available at homestorybox.com

एक दगड़ू नाम का व्यक्ति था। उसकी पत्नी को उसका नाम बिल्कुल पसंद न था। वह रोज उसके नाम को लेकर उससे झगड़ा करती थी। एक बार उसकी पत्नी ने गुस्से में आकर उसको उसका नाम बदलने की आखिरी चेतावनी दे डाली। मरता क्या ना करता , बेचारा , पत्नी का आदेश सर आँखों पर रखते हुए , एक अच्छे नाम की तलाश में निकल पड़ा। उसने दृढ संकल्प कर लिया कि कुछ भी हो जाये आज वो अपने लिए नया नाम ढूंढ कर ही रहेगा और इस रोज रोज की क्लेश को हमेशा के लिए खत्म कर देगा। 

madhursandesh.com : What's in a name


शायद आप पढ़ना चाहें : हिंदी कविता - आराम करो , आराम करो (Hindi Poem - Aaram Karo , Aaram Karo)

दगड़ू अनमना सा चला जा रहा था, नए नाम की तलाश में। सबसे पहले उसे एक औरत दिखाई दी जो ओखली पीस  रही थी। उसने उस औरत से उसका नाम पूछा तो पता चला की उसका नाम 'लक्ष्मी ' था। दगड़ू को लक्ष्मी को ओखली पीसते देखकर दगड़ू को बड़ा आश्चर्य हुआ क्योंकि नाम के अनुसार तो लक्ष्मी के पास तो बहुत धन होना चाहिए था किंतु वह तो ओखली पीस रही थी।

दगड़ू थोड़ा और आगे गया तो उसको एक भिखारी दिखाई दिया।  पूछने पर भिखारी ने अपना नाम 'धनपति ' बताया। दगड़ू के आश्चर्य का ठिकाना ना रहा क्योंकि धनपति नाम का व्यक्ति भीख मांगेगा ऐसा उसने कभी सोचा भी ना था।

शायद आप पढ़ना चाहें : हिंदी कहानी - तीस मार खां (Hindi Story - Tees Mar Kha)

वह मन ही मन अपनी पत्नी की बात सोच सोच कर मुस्कुरा रहा था तभी उसको एक शवयात्रा जाती हुई दिखाई दी।  उसने बड़ी ही उत्सुकता से उस शव यात्रा के साथ चलने वाले  व्यक्ति से मरने वाले का नाम पूछा। उस व्यक्ति ने दगड़ू को बताया की मरने वाले का नाम 'अमरसिंह ' था। यह सुनकर दगड़ू हैरान रह गया क्योंकि नाम के अनुसार तो अमरसिंह को मरना ही नहीं चाहिए था।

कुछ सोचकर दगड़ू वापस घर की और चल दिया। वह समझ चुका था की नाम में कुछ नहीं रखा , सब कुछ तो उसके कर्मों और भाग्य पर निर्भर है। कोई अपना नाम यदि ईश्वर रख भी ले तो इससे वो ईश्वर नहीं बन जाता। इसी उधेड़बुन में उसे पता ही नहीं चला की कब उसका घर आ गया।  घर में घुसते ही जैसी उसको उम्मीद थी , ठीक वैसा ही हुआ। उसकी पत्नी दरवाजे पर ही उसका इंतजार कर रही थी , इस उम्मीद में कि अवश्य ही उसके पति को कुछ धाँसू नाम मिल गया होगा। उसके घर में कदम रखते ही उनकी पत्नी ने पूछा कि क्या उसे कोई अच्छा नाम मिला।

शायद आप पढ़ना चाहें : हिंदी कहानी - लकीर के फकीर (Hindi Story - Lakeer Ke Fakeer)

जवाब में दगड़ू ने कहा :

लक्ष्मी पीसे ओखली , धनपति मांगे भीख ,
अमरसिंह भी मर गया , दगड़ू नाम ही ठीक। 

मित्रो , इसीलिए शेक्सपियर ने भी कहा है "What's in a name"

English version of this story is available at homestorybox.com

और कहानियाँ पढ़ें :

हिंदी कहानी - दानवीर कर्ण - सूखी लकड़ियाँ (Hindi Story - Daanveer Karna - Sookhi Lakadiya)

हिंदी में अकबर बीरबल की कहानियाँ (Akbar Birbal Stories in Hindi - Part 1)

हिंदी में अकबर बीरबल की कहानियाँ (Akbar Birbal Stories in Hindi - Part 2)

हिंदी कहानी - क्रिसमस गिफ्ट (Hindi Story - Christmas Gift)

हिंदी कहानी - साँप ने काटना छोड़ा है फुफकारना नहीं (Hindi Story - Snake Gave Up Bite But Not Hiss)

English Version of this story is available at www.homestorybox.com

मित्रो , यदि आपके पास कोई अच्छी कहानी है जो आप इस ब्लॉग पर प्रकाशित करना चाहते हैं तो मुझे rekhashar76@gmail.com पर बताएं। Friend, if you have any good story which you wish to publish at this blog, then please let me know at rekhashar76@gmail.com